Monday, June 24, 2013

हिमालय में जल-प्रलय / अशोक लव


पंद्रह-सोलह जून की वर्षा ने उत्तराखंड में जो विनाश-लीला की है, उसमें हजारों व्यक्ति अपने प्राण गँवा चुके हैं. सैंकडों घर नदियों में बह गए हैं. गाँवों के गाँवों का कोई आता-पता नहीं है. ज़िंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हज़ारों लोग पहाड़ों के अनजान रास्तों में फंसे पड़े हैं. हज़ारों पहाड़ों में भटक रहे हैं. मृत्यु का ऐसा तांडव अपने पीछे अनेक प्रश्न छोड़ गया है.
संकट की इस घड़ी में स्वयं-सेवी संस्थाओं को आगे आना चाहिए. विस्थापित हो चुके लोगों को फिर से बसाने के लिए, सड़कों के निर्माण के लिए, संचार माध्यमों की बहाली के लिए, अपार धनराशि की आवश्यकता होगी. गावों और नगरों में जो विनाश-लीला हुई उसके लिए स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा की आवश्कता होगी. सड़कों के निर्माण के पश्चात यह सबसे बड़ा कार्य होगा. अभी भी इस विनाश-लीला का आकलन नहीं हो पाया है.
विभिन्न नगरों की संस्थाओं को आगे आकर विस्थापितों तक भोजन और पानी पहुँचाना सबसे बड़ी आवश्कता बन चुकी है. भूखे-प्यासे स्थानीय निवासी सड़कों पर उतर आए हैं. पर्यटकों की समस्याएँ स्थानीय निवासियों से भिन्न हैं. उनकी ओर भी तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है. सारी उम्र की कमाई से बनाए माकन ज़मीन में धंस गए हैं. कई टनों मलबे के नीचे दब गए हैं. कुछ मकानों में मलबा भर गया है. अनेक लोगों की दुकानें बह गई हैं. कईयों की आजीविका के साधन नहीं रहे. ऐसी भयावह स्थिति में मानवीयता की कारुणिक पुकार को सुनने की आवश्यकता है.
केदारनाथ धाम के पुनरोत्थान के लिए भी धार्मिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए. वे धार्मिक संस्थाएं जो मदिरों के लिए अपार धनराशि दान में लेती हैं, उन्हें आगे आना चाहिए.
इस विनाश-लीला के लिए पहाड़ों पर अनेक कारणों से बढ़ता बोझ है. तीर्थ-स्थल पिकनिक–स्पॉट बन गए हैं. पहाड़ों का दोहन हो रहा है. पर्वतीय पर्यावरण की सुरक्षा की कोई नीति नहीं है. अवैध खनन और अवैध निर्माण ने पर्यावरण के संतुलन को बिगाड़ दिया है. ये वे मुद्दे हैं जिन पर अभी से चिंतन और क्रियान्वयन की आवयश्कता है. तत्काल आवश्यकता है लोगों की जान बचाने की और उन तक भोजन पहुँचाने की. आशा है संकट की घड़ी में दानी सज्जन आगे आएँगे और अपना कर्तव्य निभायेंगे.

Wednesday, June 12, 2013

World Enviornment Day celebrated at Dwarka

Sukh Dukh  Ke Sathi celebrated World Environment Day on 9th June in Community Hall of Chitrakoot Apartments Sector-22, Dwarka .Chief Guest of the function was Shri Rajesh Gehlot, Chairman Standing Committee South Municipal Corporation of Delhi (SDMC). Other distinguished guests were Dr. Ashok Lav - an eminent author and educationist, Dr. PK Datta - a renowned naturalist, Smt Neeta Arora – Principal Venkateshwara International School Dwarka Sector 18, Shri Diwan Singh –environment activist, Shri Sushil Kumar – President Dwarka Forum, Smt Cicily Kodian – President Association of Neighbourhood Ladies Get Together, Sri S S Dogra-Dwarjka Parichay, Shri Rajeev Sood – Art of Living teacher and executives of other social organizations of the area. SDKS General Secretary Shri S.K. Kapoor conducted the programme.

Sunday, June 9, 2013

नेशनल ला यूनिवर्सिटी में नाटकों का मंचन





राष्ट्रीय ला विश्व विद्यालय द्वारका(दिल्ली) के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने चार नाटकों का मंचन किया | इस अवसर पर दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश श्रीमती गीता मित्तल मुख्य अतिथि थीं. इस अवसर पर शिक्षाविद् , लेखक एवं कवि श्री अशोक लव,जिन्हें साठ सम्मान प्राप्त हुए हैं तथा दिल्ली के कवि श्री प्रेम बिहारी मिश्र को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था.विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. रणवीर सिंह ने विद्यार्थियों के परिश्रम की प्रशंसा करते हुए उन्हें इस दिशा में सक्रिय रहना चाहिए| इस नाट्य-प्रस्तुति में विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने समाज में विधि एवं न्याय के महत्त्व को दर्शाने वाले चार नाटकों ,पिगमेलियन (जॉर्ज बर्नार्ड शॉ) ,ट्रायल बाई जूरी (डब्ल्यू एस. गिल्बर्ट और आर्थट टालिवन), ट्रायल बाई जूरी (डब्ल्यू एस. गिल्बर्ट व आर्थट टालिवन)और द बैकग्राउंड (एच.एच. मुनरो की कहानी का नाट्य-रूपांतरण) की प्रस्तुति की.
इन नाटकों के मंचन के प्रेरक प्रोफेसर डॉ. प्रसन्नान्शु थे. उनके मार्गदर्शन में इससे पूर्व भी नाटकों का मंचन होता रहा है. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साहित्य को केवल पढ़ा ही नहीं बल्कि जिया जाता है. विद्यार्थियों ने इसे सत्य सिद्ध कर दिया है. प्रोफेसर डॉ. प्रसन्नान्शु स्वयं श्रेष्ठ लेखक एवं कवि हैं.

‘नेशनल ला यूनिवर्सिटी’ के सभागार में आयोजित इन नाटकों को दर्शकों ने खूब सराहा.

Friday, June 7, 2013